Biscuit Recipe in Hindi : आटे और गुड़ से बनाये बेकरी जैसे मुलायम खस्तेदार, हैल्दी बिस्किट और महीने भर खाएं
गुड और आटे के बिस्किट
Biscuit Recipe in Hindi : बिस्किट तो आप सभी ने बहुत खाए होंगे और आप खाते भी होंगे लेकिन अपने जो बिस्किट खाए है वह बाजार वाले बिस्किट ही खाए होंगे । आज हम आपको बतायंगे की घर पर ही बिस्किट कैसे बना सकते है। जो की बाजार वाले बिस्किट से भी बहुत स्वादिष्ट होंगे। सच में आपका खाते खाते मन नही भरेगा। यदि अपने एक बार बना लिया न। तो दोवारा जरुर बनायेगे। और स्टोर भी करके रखेगे। तो जिस बिस्किट की में बात कर रही हूँ। वह बिस्किट गुड और आटे से बनने वाले बिस्किट है। आपको बाजार से भी कोई सामान लाने की जरूरत नही है। जो सामग्री में आपको बताउगी। वो अधिकतर सभी के घरो में उपलब्ध होती है। और आसानी से मिल भी जाती है। तो ज्यादा टेन्सन वाली बात नही है। अब आप सोच रहे होंगे कि घर में बिस्किट कैसे बन सकते है तो वो भी में बताउगी। यदि आपके पास ओवन नही है। तब भी आप आराम से बिस्किट को बना सकते है। यहाँ में आपको दोनों तरीके से बिलकुल शुद्ध और स्वादिष्ट बिस्किट घर पर ही बनाना बताउगी। तो चलिए देखते है गुड और आटे से घर पर ही बिस्किट कैसे बनाये।
Biscuit Recipe in Hindi : गुड और आटे से बिस्किट बनने की सामग्री:
150 ग्राम आटा
150 ग्राम गुड़
¼ कप सूजी
¼ कप नारियल का बुरादा
1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
6-7 छोटी इलायची (दरदरी कुटी हुई)
4 बड़े चम्मच दूध (गर्म करके ठंडा किया हुआ)
8-9 बादाम की कतरन
गुड के सिरप को कैसे बनाये:
एक भगोना लेंगे और उसमे लगभग आधा कप से ज्यादा पानी डालेगे और साथ ही 150 ग्राम गुड को डालकर गर्म करते हुए लगातार चलाते हुए गुड को पिघला लें। अब इसको आच से उतार लें और सिरप में 4 बड़े चम्मच देशी घी और 4 बड़े चम्मच ठंडा दूध डालकर ठंडा होने तक सिरप को चलाये।
बिस्किट के लिए डो तैयार करे:
बिस्किट का डो तैयार करने के लिए हमे एक बड़ा कटोरा लेना है। उसमे हमे 150 ग्राम आटा, ¼ कप सूजी, ¼ कप नारियल का बुरादा, 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर, 6-7 दरदरी कुटी छोटी इलायची, 8-9 बादाम की कतरन को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलायेगे। और अब जो हमने गुड का सिरप तैयार किया है। उस सिरप को डालते हुए एक सॉफ्ट सा डो तैयार कर लेंगे और डो को 10 मिनट रेस्ट करने के लिए रख देंगे।
बिस्किट को कैसे बनाये:
बिस्किट को बनाने के डो को थोडा मसल लेंगे। अब हमे एक नाप लेना है जिस से सभी बिस्किट एक साइज़ के बने। उसके लिए हमने एक चम्मच लेनी है। आप चाहें तो किसी और भी चीज का नाप ले सकती है लेकिन में चम्मच का नाप ले रही हूँ। अब हमे चम्मच में डो को लेना है और हथेली की मदद से गोली बनाकर बिस्किट का आकार देना है। और हल्का हल्का चाकू से निशान लगा लेना है। जिससे बिस्किट बिलकुल बाजार जैसे दिखे और सभी को एक ट्रे में थोडा थोडा स्पेस छोड़ कर रख देना है।
बिस्किट को ओवन में कैसे बेक करे:
ओवन में बिस्किट बनाने के लिए हमे ओवन को 1800C पर 5 मिनट प्रीहीट होने देंगे। जब समय पूरा तो ओवन को खोल कर बिस्किट की ट्रे को 1700C के तापमान में 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। जब 10 मिनट पुरे हो जाये तो एक बार बिस्किट को चेक कर लें। अब 2-3 मिनट के अन्तराल में बिस्किट को चेक करते रहे हो गोल्डन ब्राउन होने तक बिस्किट को बेक करे।
बिना ओवन के बिस्किट कैसे बनाये:
बिना ओवन के बिस्किट बनाने के लिए हमे एक भारी कड़ाई की जरूरत पड़ेगी। तो हमने करना क्या है। एक भारी कड़ाई लेनी है उसमे 2 कटोरी नमक डालकर बहुत तेज गर्म कर लेंगे। इसके बाद इसमे कोई भी जाली वाला स्टैंड लेंगे और एक थाली को घी से ग्रीस करके उसमे बिस्किट को लगायेगे। जब कड़ाई बहुत तेज गर्म हो जाये तो इसमे थाली को जमा कर रख दे और लीड से ढक दे।
अब 10 मिनट बाद लीड को हटाकर देख ले। उसके बाद 5-5 मिनट में बिस्किट को चेक करते रहे। ऐसा ही देखते ही देखते 20-25 मिनट में आपके बाजार जैसे बिस्किट तैयार हो जायेगे। और ऐसा नही है की आपका नमक एक बार ही उपयोग करने में ख़राब हो गया है। आप उस नमक को दोवारा भी उपयोग कर सकते है।
ध्यान में रखने योग्य बाते:
दूध को गर्म करके उसके बाद ठंडा करके उपयोग करे।
डो को बनाने के लिए सभी सामग्री को नापकर ही लें।
डो को सॉफ्ट ही रखे। सख्त न करे।
बिस्किट में आप काजू या मुगफली गिरी की कतरन भी ले सकते है।
बिस्किट को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए।