Rasmalai Recipe In Hindi : घर पर हलवाई जैसी रसमलाई बनाने का सबसे आसान तरीका सब पूछेंगे कैसे बनाई
Rasmalai Recipe In Hindi : रसमलाई तो आप सभी ने खाई होगी। लेकिन घर पर रसमलाई बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल वाला काम लगता है। लेकिन सच में इतना मुश्किल नहीं है। घर पर आप बहुत ही आसानी से एकदम बढ़िया रसमलाई बना सकते है। जैसा कि आपको रसमलाई खाने का मन है और आपको बाजार जाने का मन नहीं है तब आप घर पर रहकर ही रसमलाई का आनंद ले सकते है। आप रसमलाई को त्यौहार और किसी शुभ अबसर पर भी घर ही बना सकते है। तो आप इस ब्लॉग के माध्य्म से जानेंगे कि घर पर ही बाजार जैसे टेस्ट की रसमलाई कैसे बनाये।
Table of Contents
- रसमलाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- रसमलाई सीरप की सामग्री:
- रसमलाई बनानेके की विधि:
- रसमलाई के छैना तैयार करे:
- रसमलाई के लिए सीरप तैयार करे:
- रसमलाई कि गोली तैयार करे:
- रसमलाई को सजाने के लिए:
- नोट:
- गोल मलाई की रेसिपी
रसमलाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
1 लीटर गाय का दूध
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस या दही
300 ग्राम चीनी (चाशनी के लिए)
रसमलाई सीरप की सामग्री:
1 लीटर फुल क्रीम दूध
100 ग्राम चीनी
6-7 केसर के धागे
4-5 इलायची
6-7 बादाम
6-7 काजू
15-20 पिस्ते
रसमलाई बनानेके की विधि:
रसमलाई के छैना तैयार करे:
- एक बड़े मुँह का बर्तन लेंगे और उस बर्तन में गाय का दूध डालकर गर्म करे। अब 3 मिनट बाद दूध के 80 डिग्री सेन्टीग्रेड पर आ जाने के बाद दूध में थोडा़ सा नींबू का रस डालकर मिक्स करें। इसे मिलाने के बाद फिर से थोड़ा सा नींबू का रस दूध में डालें और मिक्स करें। इसी तरह दूध में नींबू का रस डालकर दूध को हल्का सा चलाएं और फिर एक मिनट रूकें और इसी तरह से जब तक नींबू का रस खत्म नहीं हो जाता यह प्रक्रिया जारी रखें। सारा नींबू का रस डाल देने के बाद दूध को थोड़ी देर के लिए ऎसे ही छोड़ दें।
- थोड़ी देर बाद दूध के फटकर तैयार होने पर दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगेगा तब इसे छान लें। इसे छानने के लिए छलनी ले लीजिए और इसके ऊपर मलमल या सूती कपड़ा रखिए और छलनी के नीचे एक प्याला रखिए ताकि छानने पर पानी नीचे प्याले में चला जाये। फिर फटे हुए दूध को छान लें और कपड़े को चारों ओर से उठाकर पानी निकाल दें।
- छैना अभी गरम है। इसे हल्का सा ठंडा होने दे। हल्का ठंडा होने के बाद इसे अच्छे से निचोड़े और फिर इस छैना में ठंडा पानी डालकर अच्छे से धो ले ताकि इसमें से नींबू का स्वाद और महक हट जाये। छैना को प्लेट में निकाल लें और पूरे 4-5 मिनट तक अच्छे से मसल-मसल कर चिकना कर लें। 5 मिनट बाद छैना मसलकर तैयार है।
रसमलाई के लिए सीरप तैयार करे:
- एक बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसको जब तक पकाये जब तक आधा न हो जाये।
- अब इसी दूध में से एक बड़ा चम्मच दूध एक कटोरी में निकाल लें। और इसमें केसर के धागे डालकर छोड़ दे। जिससे केसर अपना रंग दूध में छोड़ देगा।
- अब जो हमारे पास फुल क्रीम दूध है उसमे 100 ग्राम चीनी डालकर पकाएंगे और केसर वाला दूध भी इसी में डाल देंगे।
- ये आपका रसमलाई सीरप तैयार है।
रसमलाई कि गोली तैयार करे:
- यह पर हम एक चौड़े मुँह बर्तन लेंगे और उसमे 1 लीटर पानी और 300 ग्राम चीनी डालकर चाशनी बनने के लिए रखेंगे।
- इतने आपकी चाशनी तैयार हो रही है हम रसमलाई की गोली तैयार करेंगे। छोटे नींबू की बराबर गोली बनायेगे और हथेली की मदद से चपटा कर देंगे।
- सभी गोली को ऐसे ही तैयार कर ले। इसके बाद जब चीनी पूरी तरह घुल जाये और चाशनी में उबाल आने लगे। तो उसमे गोली को धीरे धीरे डाल दे।
- अब गोलियों को 15 मिनट उबाल आने दें क्योकि जब उबाल आयेगा तो गोलिया फुल कर ऊपर आने लगेगी। 15 मिनट बाद रसमलाई चाशनी में अच्छे से पककर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और बरतन को गैस पर से उतारकर जाली स्टैन्ड पर रख दें और रसमलाई को ठंडा होने दें।
- जो हमने रसमलाई सीरप तैयार किया था। उसे ठंडा हो जाने के बाद सीरप को प्याले में निकाल ले। इतने आपकी रसमलाई भी ठंडी होकर तैयार है। एक रसमलाई को चाशनी में से निकालिए और इसे चम्मच से हल्का सा दबाकर रसमलाई को गाढ़े रसमलाई सीरप में डाल दीजिए। इसी तरह बाकी की रसमलाई को भी रसमलाई सीरप में डाल दें।
रसमलाई को सजाने के लिए:
- हमारे पास जो काजू, बादाम और पिस्ता है उसे हम बहुत पतले पतले करके काटेंगे। और इन्हे रसमलाई के ऊपर से डाल देंगे और रसमलाई को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखेंगे। क्योकि रसमलाई ठंडी ठंडी ही अच्छी लगती है।
- इसके बाद अब आपकी स्वादिष्ट और बखूब केसर वाली रसमलाई बनकर तैयार है। आपको इसको कटोरी में करके सभी परिवार वालो को भी खिलाये और खुद भी खाने का आनंद ले।
नोट:
- छैना बनाने पर जो पानी निकलता है उसे आप आटा गूंथने, दाल, सब्जी की ग्रेवी या कढ़ी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
- छैना को मसल मसल कर अच्छा नरम करना जरूरी होता है। अगर छैना नरम नहीं बना तो रस मलाई भी नरम और फूली हुई नहीं बनेंगी।
- रस मलाई में कॉर्न फ्लोर डालने से रसमलाई का टैक्सचर थोड़ा ओर अच्छा हो जाता है। आप चाहें तो कॉर्न फ्लोर डाल सकते हैं।
- बची हुई चाशनी को आप मीठी पूरी, पुए, मीठे चीले, शक्करपारे बनाने में उपयोग कर सकते हैं या फिर से इसे छैना रसगुल्ले बनाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
- छैना बनाने के लिए गाय के दूध का ही उपयोग करे। गाय के दूध का छैना नरम रहता है जिससे रसमलाई भी अच्छी बनती है।
- यदि आपको केसर पसंद नहीं है या नुकसान देता है तो आप केसर की जगह येलो फ़ूड कलर का भी उपयोग कर सकते है।
- अगर आपको वाइट रसमलाई पसंद है तो आप बिना केसर और कलर के रसमलाई बना सकते है।
गोल मलाई की रेसिपी
यदि आपको गोलमलाई बनानी है तो आप रसमलाई के तरीके से ही गोलमलाई बना सकते है। उसके लिए आपको गोली की छोटे रसगुल्ले के बराबर शेप देनी होगी और गोलमलाई का सीरप बिलकुल रसमलाई के सीरप के तरह तैयार होगा। यह आप यदि केसर पसंद नहीं करते है। तो आप केसर को छोड़ सकते है। या फिर केसर की जगह पीला खाने वाले रंग का उपयोग कर सकते है। गोलमलाई देखने में छोटी छोटी गोली के सामान होती है और देखने में अच्छी होती है।
यदि आपको गोलमलाई बनानी है तो रसमलाई के सभी स्टेप को ध्यान में रखते हुए बनाये। सब कुछ एक जैसा है। यहाँ आपको रसमलाई की जगह छोटी छोटी गोली बनानी होगी।