Milk Cake Recipe in Hindi : घर पर बनाएं बिलकुल बाजार जैसा हलवाई स्टाइल में दानेदार मिल्क केक
Milk Cake Recipe in Hindi : मिल्क केक का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। मिल्क केक मिठाई सभी को बहुत पसंद आती है चाहे बड़े हो या बच्चे। मिल्क केक एक दूध से बनने वाली दानेदार मिठाई है जो सभी बड़े सोख से खाते है। मिल्क केक मिठाई एक भारतीय मीठा डेज़र्ट रेसिपी है। जो ठोस और मीठे दूध से तैयार किया जाता है। मिल्क केक को त्योहार और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान तैयार किया जाता है। इस रेसिपी को फुलक्रीम दूध के साथ तैयार किया जाता है। और पारंपरिक रूप से इसे दूध को गाढ़ा करके बहुत ज्यादा पकने तक तैयार किया जाता है।
इस दूध पर आधारित मिठाई को मिल्क केक के रूप में जाना जाता है मिल्क केक की शुरुआत पारंपरिक रूप से राजस्थान में हुई थी। लेकिन अब इस मिठाई को देश भर में जाना जाता है और सब लोग इसे बहुत पसंद करते है। होली, ईद, दिवाली और नवरात्रि त्योहार के दौरान मिठाई के रूप में भी मिल्क केक रेसिपी तैयार की जाती है। लेकिन आप चाहे तो इसे खाने के लिए बिना किसी अवसर के तैयार कर सकते है और खाने की थाली में मिठाई के स्थान पर मिल्क केक को परोस सकते है।
मिल्क केक दूध से बनी एक बहुत ही स्वादिस्ट व लाजबाब मिठाई हैं | और मिल्क केक एक ऐसी मिठाई हैं। जो सभी को बहुत पसंद होती हैं | कई लोंगो को लगता है कि मिठाइयों की दूकान पर मिलने वाला मिल्क केक को बनाना बहुत मुश्किल हैं। पर ऐसा नहीं है। काम कोई मुश्किल नहीं है देखा जाये तो मिल्क केक को भी घर पर आसानी से बना सकते है। हालांकि मिल्क केक में समय तो काफी लगता है लेकिन मार्किट जैसा दानेदार मिल्क केक आप घर पर आसानी से बना सकते है।
Table of Contents
मिल्क केक का स्वाद:
मिल्क केक का स्वाद खाने में दानेदार और मीठा होता है।
मिल्क केक की विशेषता:
मिल्क केक की खास विशेषता यह है कि यह कम सामग्री में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है।
मिल्क केक प्रसिद्ध:
मिल्क केक की मिठाई की शुरुआत वैसे तो राजस्थान से हुई है। लेकिन अब इसे पुरे भारत में जाना जाता है।
मिल्क केक बनने का समय:
मिल्क को बनने में कम से कम एक घंटे से ज्यादा लग सकता है लेकिन मिल्क केक को पूरी तरह तैयार होने में 6-7 घंटे का समय लगता है।
अब बिना देरी करे मिल्क केक को बनाना शुरू करते है। तो घर पर ही बनाते है बिलकुल हलवाई वाला दानेदार मिल्क केक।
मिल्क केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
2 लीटर फुल क्रीम दूध
300 ग्राम चीनी
2 बड़े चम्मच देशी घी
1 चम्मच नींबू का रस
7-8 पिस्ता (पतला कटा हुआ या पिस्ता चूरा)
मिल्क केक बनाने की विधि:
- सबसे पहले मिल्क केक बनाने के लिए भरी तले की एक बड़ी लोहे की कड़ाई लेंगे। उसमे 2 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर गरम होने रख दीजिये। दूध को पहले निरन्तर चलाते हुये तेज आँच पर पकाये। क्योकि दूध नहीं चलाएंगे तो दूध निचे लग जायेगा।
- दूध को पकाकर कर एक तिहाई कर ले। जब दूध एक तिहाई हो जाये तो गैस को धीमी कर दें।
- अब दूध को दानेदार बनाये। अब आप सोच रहे होंगे कि दूध दानेदार बनेगा कैसे। तो उसके लिए हम नींबू के रस का प्रयोग करेंगे। हमे करना क्या है ? जब दूध एक तिहाई हो जाये और आँच लौ करे उसके बाद बून्द बून्द करके नींबू का रस डालें और चलाते रहे। ध्यान रहे सारा नींबू का रस एक साथ नहीं डालना है। यदि एक साथ डाला तो दूध फट भी सकता है।
- आधा मिनट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाये और गैस को अब धीमा ही रखें। इसके बाद दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चम्मच से चीनी डालते हुए चलाते रहे साडी चीनी को एक साथ न डालें दो दो चम्मच करके सभी चीनी का प्रयोग करना है और दूसरी चीनी तभी डालनी है जब पहेली डाली हुई घुल जाये।
- अब दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है। और ऊपर से 2 बड़े चम्मच देशी घी डालकर चलाये। अब दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है और अच्छी महक भी आने लगती है। अब हमारा मिश्रण बिलकुल तैयार है। इसके बाद गैस को धीमी कर दें और लगातार चलाते रहें।
- एक साइड आपको को कोई स्टील या सिल्वर की गहरी ट्रे या केक पैन लें। और उसको चारो तरफ से ग्रीस कर लें।
- अब जो हमारा मिश्रण है वह कड़ाई छोड़ने लगेगा और जाली सी बनने लगेगी। तो आप इसको केक पैन में डालकर किसी मोटे कम्बल में प्लेट से ढक कर रख दें।
- अब आपको ये कम से कम 4 घंटे बाद देखना है तो आपका मिल्क केक बनकर तैयार हो जायेगा। इसके बाद केक पैन में चारो तरफ चाकू की मदद से मिल्क केक को हटा ले और केक पैन से बहार निकाल ले। अब आप जिस आकार में चाहे इसको काट सकती है। अब हमारे पास पिस्ते का जो चुरा है उस से आप मिल्क केक की सजावट कर सकते है। और मिल्क केक का आनंद ले सकती है।
नोट:
- मिल्क केक में आप मावा भी डाल सकते है। अब आप सोच रहे होंगे की मावे का प्रयोग कब करना है तो जब दूध एक तिहाई हो जाये। गाढ़ा हो जाये उसी के दौरान आप इसमें मावा भी डाल सकते है।
- मिल्क केक को बनाने के लिए जब तक दूध गाढ़ा होता है उसे लगातार चलाना जरूरी होता है। अन्यथा कड़ाई की तली में दूध लग जायेगा।
- मिल्क केक बनाने के लिए बहुत समय और धैर्य की आवश्यकता होती है।
- हमे दूध में चीनी डालकर अच्छी जमने वाले मिश्रण तैयार होने तक पकाना आवश्यक होता है। तभी केक अच्छे से जमता है। तभी केक अच्छे से जमता है।
- मिल्क केक की सजावट के लिए आप बादाम और काजू का प्रयोग कर सकते है।
- यदि आपको मिल्क केक में इलायची का फ्लेवर पसंद है तो जमने वाली कंसीस्टेंसी से थोड़ा पहले इलायची पाउडर डाल दें।
- मिल्क केक को आप किसी त्यौहार या जन्मदिन पर भी बना सकते है।