How to Store Fresh Garlic : लेहसुन को सालों तक कैसे स्टोर करे
नमस्कार दोस्तों ! आज में आपको बताऊगी लहसुन के बारे कुछ बातें और टिप्स।
How to Store Fresh Garlic : जैसा कि आप सभी जानते है लहसुन जितना खाने का स्वाद बढ़ाता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लहसुन खाने से हमारी बहुत सी बिमारीया भी दूर होती है। इसी लिए लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। अधिक मात्रा में लोग लहसुन को अपने खाने में शामिल करते है।
आज के समय में लोग इतने व्यस्त हो गए है कि उनके पास अपना स्वाद बापस लाने का समय नहीं हो पाता है। तो जो में टिप्स बताने जा रही हूँ। ये टिप्स उन लोगो के लिए बहुत मददगार है। इन्ही टिप्स की सहायता से आपका स्वाद वापस भी आ जायेगा। लहसुन एक ऐसी सामग्री है जो की ग्रेवी की सब्जी , दाल, फ़ास्ट फ़ूड, सुखी सब्जी आदि सभी में उपयोग होने वाली सामग्री है।
घर पर बनाये एकदम बाजार जैसा सोफ्ट पनीर जानने के लिए यहाँ पड़े
आज जो में आपको टिप्स बताने जा रही हूँ वो आपके लिए बहुत मददगार होंगे। और आपको खाना बनाने में भी आसानी होगी।
टिप्स:
- लहसुन को जल्दी छिलने के आसान तरीके:
- अगर हमे लहसुन को जल्दी छीलना है तो लहसुन की कलियों को अलग कर ले और एक बाउल ले। उसमे गुनगुन पानी डाले और आधा छोटी चम्मच खाने वाला सोडा डालें। और दो मिनट लहसुन की कलियों को पानी में डालकर छोड़ दे। उसके बाद धीरे-धीरे हथेली की मदद से छिलके को हटा ले। उसके बाद जो छिलका लहसुन की कलियों पर बचे उसको भी आप आसानी से उतार लेंगी।
- लहसुन को जल्दी से छिलने के लिए एक भरी तवा या कड़ाई लेंगे और उसको गर्म कर लेंगे उसके बाद लहसुन की कलियों को दो मिनट के लिए तवे या कड़ाई में डालकर चलायेगे और एक प्लेट में निकाल ले। लहसुन की कलियों को ठंडा करने के बाद बहुत आसानी से लहसून का छिलका उतर जायेगा। याद रहे लहसुन को ज्यादा देर गर्म बर्तन में नहीं छोड़ना वरना वो पक जायेगा।
- लहसुन को 10 मिनट के लिए फ्रीज़र में रखे उसके बाद लहसुन को निकाल ले और जड़ की साइड से जड़ को पूरी तरह काट दे। तो भी लहसुन बहुत ही आसानी से छील जायेगा।
- यदि हमें लहसुन को 1 महीने के लिए स्टोर करना है। तो हम कम से कम 250-300 ग्राम लहसुन लेंगे और लहसुन की कलियों को अलग कर लेंगे। उसके बाद लहसुन के सभी छिलको को उतार लें । या आप लहसुन को छीलने के लिए टिप 1 का भी उपयोग कर सकते है। और उसके बाद अच्छे से धो लेंगे। धोने पानी में से निकल कर किसी तौलिया या सूती कपडे की मदद से सभी पानी को सोख ले या तोड़ी देर के लिए ऐसी पड़ा रहने दे । याद रहे लहसुन के ऊपर बिलकुल भी पानी नहीं रहना चाहिए। अब मिक्सी का सूखा जार लेंगे और लहसुन को उसमे डाल कर बारीक़ पीस ले। अब एक काँच का छोटा जार लेंगे और उसमे बना हुआ पेस्ट डालकर 1 महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते है।
नोट : लहसुन के पेस्ट को स्टोर करने के लिए कांच का ही जार ले। क्योकि कांच के जार में लहसुन खुशबू और स्वाद बरक़रार रहता है और लम्बे समय तक ठीक रहता है
यदि लहसुन के ऊपर या मिक्सी जार में थोड़ी भी नमी रही तो आपका पेस्ट लम्बे समय तक चल नहीं पाएंगे। तो इस बात को विशेष याद रखे।यदि आप लहसुन को प्रतिदिन छीलने से और काटने से कतराते है। तो आप एक बार ही लहसुन को छील ले और उसको बारीक़ बारीक़ काटकर स्टोर कर सकती है जिससे आपका रोज का लहसुन का काम आसान हो जायेगा। यदि आप जॉब करती है और आपके पास कम टीम होता है तो आप रविवार के दिन इस कार्य करके रख सकती है। हमे करना क्या है ? लहसुन को लेना है और उनकी कलियों को अलग करके छील लें। लहसुन को छीलने के बाद उसे अच्छी तरह धो ले। अब एक सूती कपडा या तौलिया लेंगे और सभी लहसुन को कपडे पर निकाल सारा पानी सूखा लेंगे। याद रहे लहसुन के ऊपर थोड़ी सी भी नमी नहीं होनी चाहिए। वरना हमारा लहसुन जल्दी खरब हो जायेगा। जब लहसुन के ऊपर का पानी सुख जाये तो लहसुन को बारीक़ बारीक़ काटकर एक काँच के जार में डाल लेंगे और उसमे कुछ बून्द सरसो का तेल डाल दे और जार को हिलाकर रख दे। यदि आपको ज्यादा लम्बे समय के लिए काटकर लहसुन स्टोर करना है तो आप लहसुन में थोड़ा नमक और सिरका डालकर स्टोर कर सकते है।