Fafda Jalebi Recipe in Hindi : घर पर बनायें गुजरात का फेमस जलेबी फाफड़ा इस खास ट्रिक से | जलेबी फाफड़ा

Fafda Jalebi Recipe in Hindi : जलेबी फाफड़ा एक गुजरात का स्नैक्स है गुजरात में हर गली मोहल्ले में जलेबी फाफड़ा देखने को मिलता है जो लोग सोख से खाना भी पसंद करते है। जब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल चला है। तब से तो हर जगह जलेबी फाफड़ा स्नैक्स को खाने की चाहा सभी को रहती है। और गुजरात से अलग हर जगह ये मिलता भी नहीं है तो हम इसे घर पर ही आसान तरीके से बना सकते है। 

जलेबी फाफड़ा का नाम ज्यादातर आपको तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुनने को मिलता होगा। आपने जेठालाल के मुंह से कई बार जलेबी फाफड़ा का नाम सुना होगा। जेठालाल को जलेबी फाफड़ा खाना बहुत पसंद है और इसका नाम सुनते ही जेठालाल गड़ा के मुंह में पानी आ जाता है। 

आज हम जेठालाल के पसंद का जलेबी फाफड़ा आसान तरीके से घर पर ही बनाना बतायेगे। यदि आप गुजराती है और अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं तो दुकान से जलेबी फाफड़ा (jalebi fafda) मंगवाते होंगे, लेकिन घर पर बना फाफड़ा मार्किट से कहीं ज्यादा अच्छा होता है। तो देर किस बात की आज ही फाफड़ा जलेबी घर पर ही बनाना सीखते है। 

तो पहले  फाफड़ा बनाने की विधि बताऊगी और उसके बाद जलेबी बनाना सीखेंगे। 

फाफड़ा बनाने की विधि

फाफड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

300 ग्राम बेसन 

1 छोटी चम्मच अजवाइन 

1 छोटी चम्मच  खाने का सोडा 

1 किलो तेल (तलने के लिए)

 नमक स्वादानुसार

फाफड़ा बनाने की विधि :-

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन को छान कर डाले। आप बेसन में अजवाइन, स्वादानुसार नमक और खाने का सोडा डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर ले। मिक्स हो जाए तब इस मिश्रण में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर हाथों से 2 मिनट अच्छी तरह मिक्स करें। 2 मिनट बाद बेसन में नमी आ चुकी होंगी और हाथों में लड्डू बन रहे होंगे।
  2. अब बेसन में थोड़ा थोड़ा करके पानी मिलाएं और बेसन को अच्छी तरह हाथों से गुंदे। बेसन के डो को थोड़ा सख्त बनकर तैयार करना है। जब बेसन का डो तैयार हो जाए तब गुंदे बेसन के मिश्रण को 30 मिनट के लिए बाजू में रख दें ताकि परफेक्ट सेट हो सके।
  3. जब 30 मिनट हो जाये उसके बाद एक कड़ाई लें। उसमे तेल को गर्म होने दें। 
  4. इतने तेल गर्म हो रहा है आप बेसन की  बड़े नींबू जितनी लोई तोड़कर हाथों पर लंबे आकार के सभी बेसन के पेड़े बना ले। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो एक चिकनी लकड़ी की पटरी लेंगे या चिकनी जगह रखकर सभी पेड़े को  हथेली से आगे की ओर खींचे। 1 फुट लंबी पट्टी बन जाए तब चाकू से पट्टी को निकाल दे। 
  5. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तब बेसन की पट्टी तेल में डालकर तले। एक और से पट्टी अच्छी तरह फ्राई हो जाए तब दूसरी ओर से पलटा कर फ्राई कर ले। ठीक इसी तरह बाकी मिश्रण से पट्टियां बनाकर तेल में फ्राई करें।
  6. आपका गुजराती फाफड़ा बनकर तैयार है। आप इसका रसीली और करारी जलेबी के साथ आनंद ले।

इंस्टेंट जलेबी बनाने का तरीका

जलेबी को सभी जानते होंगे। और खाई भी सभी ने होंगी। क्योकि अगर मीठे की बात आये तो जलेबी बहुत अच्छा ऑप्शन है क्योकि जलेबी आसानी से हर जगह मिल  जाती है। और मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता जब बात आती है जलेबी खाने की तो मुंह में पानी आ जाता है। जलेबी मिठाई भारत की फेमस मिठाई है। यह ज्यादातर होटल और बाजार वाले हलवाई की दुकान पर आसानी से मिल जाती है। जलेबी का स्वाद मीठा और रसीला होने से लाखों लोग इसे पसंद करते हैं। इसे त्यौहार या खास मौके पर भी बनाया जाता है।

हम आपको घर पर जलेबी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे आप जब घर मेहमान आए या त्यौहार हो तो इंस्टेंट जलेबी रेसिपी बना सकते हैं। शायद आपको लगता होगा कि जलेबी बनाने की विधि मुश्किल है तो जवाब है, बहुत आसान है जलेबी रेसिपी बनाना।  हम यह फाफड़ा के साथ जलेबी बना रहे है जो गुजरात में हर गली मोहल्ले में आपको देखने को मिलेगा।  चलिए अब बिना देरी करे ब्लॉग के माध्यम से आसान तरीके से घर पर ही जलेबी बनाने सीखे। 

तो चलिए जान लेते हैं जलेबी बनाने का तरीक़ा। हमें उम्मीद है आप ब्लॉग को पढ़ने के बाद तुरंत घर पर रसीली और कुरकुरी जलेबी बना लेंगे।

इंस्टेंट जलेबी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

200 ग्राम मैदा

500 ग्राम देशी घी या वनस्पति घी 

250 ग्राम चीनी

2-3 चुटकी संतरी कलर (ऑप्शनल)

1 छोटा चम्मच सोडा या 1 इनो का पाउच 

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

सॉस बोतल

इंस्टेंट जलेबी बनाने की विधि:

  1. हम एक बड़ा कटोरा लेंगे और उसमे मैदा को छान लेंगे। उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर कर मैदा का घोल बना लेंगे और सारी गुठलिया ख़त्म कर लेंगे उसके बाद एक कटोरी में एक चम्मच पानी लेंगे और उसमे संतरी कलर घोलकर मैदा के घोल में डालकर मिलाएंगे। और मैदा का घोल न ज्यादा पतला हो न गाहड़ा। बस घोल ऐसा होना चाइये कि हल्का दबाने पर  बोतल से निकल जाये। अब हम इसको एक साइड रख देंगे। 
  2. इतने हम चीनी की चाशनी तैयार कर लेंगे। चाशनी के लिए एक बर्तन लेंगे और चीनी से चार गुना पानी डालेंगे। और चाशनी को जब तक पकने दे। जब तक चाशनी में एक तार न आजा। 
  3. अब आप सोच रहे होंगे तार का कैसे पता चलेगा तो हम चम्मच की मदद से चाशनी को लेंगे। अब थोड़ा ठंडा करके दो उँगली के बीच चाशनी को रख कर उठाएंगे तो उसमे एक तार आता है तो चाशनी तैयार है बरना थोड़ा और पका कर फिर से देख ले। 
  4. जब चाशनी तैयार हो जाये चाशनी में 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर चम्मच की सहायता  से मिला दे। 
  5. अब जो हमने घोल तैयार किया था। वो लेंगे और उसमे 1 छोटा चम्मच सोडा या 1 इनो का पाउच डालकर चम्मच की सहायता से अच्छे से मिक्स कर लेंगे। 
  6. उसके बाद समतल कड़ाई लेंगे। (यदि आपके पास समतल कड़ाई नहीं है तो कोई पुरानी गहरी वाली थाली ले सकते है। ) और उसमे घी को गर्म करेंगे। इतने आपका घी गर्म हो रहा है। तो आप सॉस की बोतल में बेटर को भर ले। 
  7. जब घी अच्छे से गर्म हो जाये तो बोतल की सहायता से बेटर को गोल गोल करके घी में डाले और चिमटे की मदद से अलट पलट कर भूरा और कुरकुरी होने तक तले। 
  8. जब अच्छे से सिक जाये तो जलेबी को चिमटे की मदद से निकालकर चाशनी में एक मिनट तक करछी से दबाकर रखे। उसके बाद चाशनी से निकल कर प्लेट में निकाल ले। 
  9. अब सारी जलेबी को इसी तरह तैयार कर ले। और आपकी जलेबी बनकर तैयार है। 

नोट:

  • यदि आपके पास सॉस कीप नहीं है तो आप मोटी पन्नी या कोल्ड्रिंक वाली बोतल के ढक्कन में सुराग करके बना सकते है। 
  • यदि आपके पास समतल  तो आप पुरानी घरी थाली का भी उपयोग कर सकती है। 
  • यदि आपको मैदा में कलर नहीं लगाना तो आप  बिना कलर  के भी घोल तैयार कर सकते हो।

ये भी पढ़ें……….

घर पर बनाये होटल जैसा गोभी मंचूरियन

ढोकला बनाने की आसान विधि

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *